Wednesday, September 27, 2017

धान की खेती और एक बीघा जमीन !

खेत की जुताई में ख़र्च-  ₹ 1500 
खाद  - ₹3400
बीज -  ₹2000 (8 KG)
रोपाई - ₹1000 ( दस मजदूर)
सिंचाई-  ₹2400
(चार पटवन. पहली बार छह घंटा, दूसरी बार पाँच और तीसरी दफे भी पाँच घंटा। पटवन का ख़र्च १५० रुपए प्रति घंटा है)
फ़सल कटाई - ₹800
फ़सल की बँधाई- ₹600
फ़सल को घर तक पहुँचाने में ख़र्च-₹1000
फ़सल की तैयारी में ख़र्च - ₹1200

कुल ख़र्च- ₹13,900

एक बीघा का ख़र्च आपने जान लिया। अब यह समझा जाए कि एक बीघा में धान की उपज कितनी होगी। एक बीघा में 16 से 18 क्विंटल धान की उपज होगी यदि मौसम साथ दे। और वैसे तो धान की प्रति क्विंटल सरकारी क़ीमत 1400-1500 रुपए कहने को होती है लेकिन गाँव में किसान 1000 से 1100 रुपए  के बीच ही बेचता है। तो ऐसे में आप लागत और आमदनी का हिसाब ख़ुद जोड़ लीजिए। 

आप गाँव-घर घूमिए और किसान से खेती में लागत के बारे में पूछिएगा तो यही सुनने को मिलेगा कि "हम कभी हिसाब नहीं लगाये कि कितना खर्च होता है और कितना आमदनी...नुक़सान को नजरअन्दाज़ कर देते हैं..."


No comments: